शूरा खान और अरबाज खान की शादी। विडियो आया सामने|
अरबाज खान ने अपनी गर्लफ्रेंड शूरा खान से शादी कर ली है। इस जोड़े ने 24 दिसंबर को अपने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में एक-दूसरे को शादी के बंधन में बांध लिया हैं।
दोनों परिवारों के साथ-साथ अभिनेत्री रवीना टंडन और रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा भी इस मौके पर मौजूद रहे।
अब रवीना टंडन ने इस जोड़े को बधाई दी है।
शूरा खान और अरबाज़ खान के रिश्ते की खबर किसी को नहीं थी। अभी दो दिन पहले ही दोनों की शादी की खबरें मीडिया में सामने आईं।
हालांकि, उनकी ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई. रविवार को जब परिवार के सभी सदस्य बहन अर्पिता के घर इकट्ठा हुए तो अरबाज और शूरा की शादी की खबर पक्की हो गई.
बता दें कि शूरा एक्ट्रेस रवीना टंडन की दोस्त हैं और उनकी मेकअप आर्टिस्ट भी हैं। इसलिए एक्ट्रेस इस शादी का हिस्सा बनीं.
Post a Comment