Drishyam 2 Box Office 100 Collection | दृश्यम 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन १०० प्लस
DRISHYAM 2 BOX OFFICE 100 COLLECTION | दृश्यम 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन १०० प्लस
अजय देवगन की फिल्म एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला रही है।
जी हां, अजय की 'दृश्यम 2' बीते 18 नवंबर को रिलीज हुई और फिल्म ने महज सात दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
'दृश्यम 2' बॉक्स ऑफिस पर उसकी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन उम्मीद पर खड़ी उतरकर कमाई कर रही है।
फिल्म 'दृश्यम 2' 18 नवंबर को हर जगह रिलीज हुई थी।
इस फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता ट्रेलर से ही बढ़ गई थी।
अजय देवगन की इस फिल्म ने पहले हफ्ते में ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया और एक बार फिर बॉलीवुड की उम्मीदें इस फ़िल्म से और एक बार बढ़ गई हैं.
पिछले कुछ महीनों में बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्में क्रैश हो चुकी हैं।
इस तरह बॉलीवुड वाले यह देखकर खुश हैं कि 'दृश्यम 2' ने पहले हफ्ते में ही 100 करोड़ का कलेक्शन कर लिया।
यह अजय देवगन के करियर की 100 करोड़ कमाने वाली 13वीं फिल्म बन गई है।
दृश्यम 2 ने रिलीज के पहले दिन 15.38 करोड़ की कमाई की।
दूसरे दिन शनिवार को 21.59 करोड़।
तीसरे दिन रविवार को 27.17 करोड़।
सोमवार को कमाई में थोड़ी गिरावट आई।
फिल्म ने पहले सोमवार को 11.87 करोड़ रुपये बटोरे।
मंगलवार को 10.48 करोड़।
बुधवार को 9.55 करोड़ और गुरुवार को 8.62 करोड़।
इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 104.66 करोड़ पहुंच गई।
'दृश्यम 2' इस साल शतक लगाने वाली पांचवीं फिल्म बन गई है।

Post a Comment